महागामा बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

रांची : गोड्डा जिले के महागामा विधानसभा स्थित ऊर्जानगर में बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम न केवल कांग्रेस संगठन के लिए ऊर्जा का संचार है, बल्कि जननायक श्री राहुल गांधी के नेतृत्व एवं उनके समावेशी भारत के विज़न में युवाओं के अटूट विश्वास का प्रतीक भी है।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि “कांग्रेस पार्टी में शामिल होना केवल राजनीतिक सदस्यता ग्रहण करना नहीं, बल्कि न्याय, समानता और सामाजिक उत्थान की राह पर चलने का संकल्प है। आज महागामा की धरती पर उमड़ी युवा शक्ति इस बात का प्रमाण है कि गाँव-गाँव की नई पीढ़ी कांग्रेस के साथ खड़ी है और समावेशी विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहती है।”

श्रीमती सिंह ने आगे कहा कि यह युवा संगठन बूथ से लेकर पंचायत स्तर तक कांग्रेस को मज़बूती देंगे और हर गाँव में नई उम्मीद, नई दिशा और नए अवसरों की किरण जगाएँगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने गाँव, समाज और राज्य के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

इस ऐतिहासिक जुड़ाव के साथ कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त हुई है, जो आने वाले समय में सामाजिक न्याय और प्रगतिशील विकास की धारा को और सशक्त करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *