उपद्रव की आशंका को देखते हुए लोहरदगा-रांची यात्री ट्रेन रद्द

रांचीः अग्निपथ स्कीम के विरोध में हो रहे उपद्रव को देखते हुए लोहरदगा-रांची ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। जिसके कारण रोजाना जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार उपद्रव की आशंका को देखते हुए इस पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इधर उपद्रव की आशंका को देखते हुए हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। रांची में हुए उपद्रव के बाद लोहरदगा पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। लोहरदगा जिला प्रशासन भी विशेष चौकसी बरत रही है। गश्ती और तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *