लायंस क्लब रांची समर्पण ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया

रांची : 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लायंस क्लब रांची समर्पण द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्लब की सक्रिय सदस्य लायन सिंधु बाला ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
क्लब की अध्यक्ष लायन रीना अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण न केवल प्रकृति को संरक्षित करता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
लायंस क्लब रांची समर्पण सदैव सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *