कुरमी (महतो) समाज ने की बैठक,जनवरी में रांची में महारैली, मार्च में आर्थिक नाकेबंदी की तैयारी

रांची : झारखंड के टोटेमिक कुड़मी/कुरमी (महतो) समाज की एक दिवसीय बैठक रविवार को रांची के जगदंबा बैंक्विट हॉल, बूटी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ नेता शीतल ओहदार ने की। इसमें राज्यभर के 18 कुड़मी/कुरमी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में 20 सितंबर के रेल टेका आंदोलन की समीक्षा की गई और मुकदमे झेल रहे आंदोलनकारियों के समर्थन में एकजुट होकर कानूनी लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुड़मी समाज की यह लड़ाई संवैधानिक हक़ और पहचान के लिए है, किसी समुदाय के खिलाफ नहीं।
सभी संगठनों को एकजुट कर “वृहद झारखंड कुड़मी/कुरमी संयोजक समिति” का गठन किया गया। समिति ने आंदोलन को और तेज करने के लिए निर्णय लिया कि 9 अक्टूबर को धनबाद में अगली बैठक होगी, जनवरी 2026 में रांची के मोरहाबादी मैदान में महारैली और मार्च 2026 में आर्थिक नाकेबंदी आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *