राजधानी रांची में पूरे भक्ति भाव के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य
रांची: महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन सोमवार को व्रतियों ने धुर्वा डेम,कांके डेम,बड़ा तालाब,स्वर्णरेखा नदी सहित विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने
अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। लोक आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। जहां अपने 36 घंटे के निर्जला व्रत के दौरान छठ व्रती छठ घाटों पर पहुंचती हैं और अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित करते हैं।
छठव्रतियों के लिए सभी छठ घाटों पर पूजा समिति की ओर से कई इंतजाम किए गए है। कही कही महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाया गया है तो जो व्रती घाटों पर अपने दऊरा लेकर आ रहे हैं उनके बीच जगह जगह बीच फलों का वितरण किया जा रहा है।
सभी छठ घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया । चारों ओर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है और पूरा छठ घाट छठ के गीतों से गुंजायमान हुआ। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन दलबल बल के साथ रहे तो वही नदी, तालाब और डैम में गोताखोरों की व्यवस्था की गई। हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु छठ घाट पहुचे।
बता दे कि छठ व्रती विभिन्न घाटों पर पहुंचकर आस्था की डूबकी लगाने के बाद अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया।
वार्ड 26के निवर्तमान पार्षद अरुण कुमार झा ने अपने परिवार संग धुर्वा डेम जलाशय में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।



