जूनियर महिला हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग,दीपिका सोरेंग और महिमा टेटे ने विधायक नेहा तिर्की से की मुलाकात

रांची : जूनियर महिला हॉकी टीम आयरलैंड में उप विजेता रही जिसमे झारखंड की तीन बेटियां ब्यूटी डुंगडुंग,दीपिका सोरेंग और महिमा टेटे ने परचम लहरा कर लौटी उनसे नवनिर्वाचित विधायिका शिल्पी नेहा तिर्की ने हॉकी एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
तीनो ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने नवनिर्वाचित विधायिका के समक्ष अपना अनुभव साझा करते हुए बताया उनका चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में आयरलैंड में आयोजित हुई यूनिफर अंडर-23 फाइव नेशन हॉकी प्रतियोगिता के लिए किया गया था। जिसमे भारतीय टीम उप विजेता रही जिसमे झारखंड की बेटी ब्यूटी डुंगडुंग को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट से नवाजा गया है। नेहा तिर्की ने बताया कि इनकी शुरुआत संघर्षों से भरा था लेकिन इन्होंने हार नही मानी शुरुआती दिनों में बांस की हॉकी से प्रैक्टिस कर विदेश में अपना लोहा मनवाया अब वो दिन दूर नही ये सभी खिलाड़ियों को ओलंपिक में हम सभी खेलते हुए देखेंगे। मेरी शुभकामनाएं इनके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *