झामुमो कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जन्मदिन केक काट कर मनाया

खूंटी: झामुमो के जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद के नेतृत्व में गुरुवार को डाक बंगला में सीएम हेमंत सोरेन का जन्मदिन मनाया। जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने केक काट कर कार्यकर्ताओं को बधाई दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का चहुमुखी विकास हो रहा है। झारखंड के जन जन में सीएम हेमंत सोरेन बस गए हैं,हम सभी झामुमो कार्यकर्ता उनके लंबी उम्र की कामना करते हैं। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय सदस्य मक़सूद अंसारी, सुशील पहान, मगन मंजीत तिड़ू, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष स्नेहलता कन्डुलना, ज़िला प्रवक्ता राजेन कुजूर, ज़िला संगठन सचिव मोजीर अंसारी, किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष डॉ॰ हेमंत तोपनो, सचिव कुंवर सिंह मुण्डरी, व्यवसाय मोर्चा ज़िलाध्यक्ष माँगु होरो,बुद्धिजीवी मोर्चा ज़िला कोषाध्यक्ष शांता खाखा, छात्र मोर्चा ज़िलाध्यक्ष डेविड हमसोय, उपाध्यक्ष मनोज गुड़िया, क्रीड़ा मोर्चा सचिव प्रकाश मुण्डा, सदस्य अन्तोनी कच्छप, संजीत नायक, युवा मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष विजय संगा, खूँटी प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर सिंह मुण्डा, सचिव महेंद्र सिंह मुण्डा, ज़िला सह सचिव आलोक रितेश डुंगडुंग, कोषाध्यक्ष विनोद संगा, खूँटी प्रखण्ड प्रमुख सोशल मीडिया प्रभारी संदीप तिड़ू, मुरहू प्रखण्ड अध्यक्ष सनिका बोदरा, सचिव सलन ओड़ेया, सदस्य तिमोथी खलखो, राजेन नायक, मो॰ असलम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *