मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जन्म जयंती अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का झामुमो विधायक रामसूर्या मुंडा ने किया उद्घाटन
रांची : केन्द्रीय सरना समिति के द्वारा आयोजित 3 जनवरी से मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जन्म जयंती अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ। इस खेल का आयोजन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान में हुआ ।केन्द्रीय सरना समिति द्वारा आयोजित मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर खुंटी विधायक राम सूर्य सिंह मुंडा, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ मांझी, कांके विधायक सुरेश बैठा,JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, के द्वारा मैच का शुभारंभ की गई। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुमित सिंह, समाजसेवी शंकर दुबे, झारखंड पुलिस एसोसिएशन महामंत्री रमेश उरांव, आदिवासी मूलवासी मंच के अध्यक्ष सूरज टोप्पो, कांके विधायक प्रतिनिधि विक्की करमाली,22 पड़हा समिति सदमा के अध्यक्ष बाबूलाल महली,समाजसेवी कमल ओड़िया, बिरसा विकास जन कल्याण समिति अध्यक्ष अनिल उरांव, ज्योतिषी शशिकांत मिश्रा, आदि उपस्थित हुए। आज का पहला मैच दीपक ब्रदर्स बुढ़मू एवं लकड़ा ब्रदर्स फुटबॉल क्लब के साथ मुकाबला हुआ। जिसमें विजेता लकड़ा ब्रदर्स हुआ। दूसरा मैच मूटरु ब्रदर्स संग्रामपुर के साथ सतियारी टोली से मुकाबला होगा। जिसमें विजेता सतियारी टोली हुआ। दोनों विजेता टीम के साथ मुकाबला हुआ जिसमें प्लेंटी में सतयरि टोली 0/1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंच।कल दिनांक 4/1/2026 को पहला मैच मरंग ब्रो के साथ ए एस ब्रदर्स मांडर के बीच मुकाबला होगा। दूसरा मैच बांध गाड़ी एफसी और NH 33 FC के बीच मुकाबला होगा।आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा प्रधान महासचिव अशोक मुंडा महासचिव महादेव टोप्पो अमर टोप्पो शशि टोप्पो शंभू टोप्पो सागर राणा संदीप मंडल मुन्ना हेंब्रम रवि सागर पवन लोहार राजीव रंजन सुनील केरकेट्टा रमेश उरांव,शोभा कच्छप किरण तिर्की मुकेश मुंडा संतोष मुंडा आशीष मुंडा महादेव मुंडा आदि उपस्थित थे



