कपिल शर्मा की शो में दिखेगी झारखंड की गोल्डन गर्ल रुपा रानी तिर्की

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला की पूर्व खेल पदाधिकारी रुपा रानी तिर्की राष्ट्रमंडल खेल में लान बाल खेल में भारत की ओर से गोल्ड मेडल जीत कर विश्वविख्यात हो गई है। उन्होंने लान बाल खेल को भारत के हर जुबान पर ला दिया है। पश्चिम सिंहभूम सहित झारखंड की नाम रौशन करने वाली रुपा रानी तिर्की सोनी टीवी पर आने वाले देश का सबसे चर्चित द कपिल शर्मा शो में जल्द ही नजर आने वाली है। इस सीजन के दूसरे एपिसोड़ में बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू, बाक्सर निखत जरिन के साथ लान बाल खिलाड़ी रुपा रानी तिर्की भी नजर आयेगी। इसके लिए शो की शुटिंग हो चुकी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गोल्डन गर्ल रुपा रानी ने कहा कि देश के हर जगह काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जा रहा है। इसको लेकर काफी खुश हूं। वर्तमान समय सोनी टीवी में आने वाले चर्चित कपिल शर्मा शो में भी दूसरे एपिसोड़ में नजर आयेंगे। मेरे साथ भरत की ओर से बैडमिंटन खेलने वाली पीवी सिंधू, राष्ट्रमंडल खेल में बाक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली निखत जरीन के साथ मैं भी नजर आऊंगी। कपिल शर्मा शो के लिए आमंत्रण मिला। इसको लेकर काफी उत्साहित हूं। बहुत मजा आया, सभी ने बहुत प्रोत्साहित किये। अच्छा शुटिंग हुआ है, पूरा देश का प्यार मिल रहा है। इसके लिए अपने आप को गर्व महसूस कर रही हूं। इससे पूर्व झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भी बुला कर सम्मानित किया था। अपना दूसरा घर चाईबासा में भी शहर के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया, जिसका मैं हमेशा ऋणी रहुंगी। रुपा ने कहा कि राष्ट्रमंडल में गोल्ड जितने के बाद पूरा दुनिया ही बदल गया। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री, महान क्रिकेटर सचिन तेंदूलकर, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत अन्य ने ट्वीट कर बधाई दिया। लान बाल को ज्यादा लोग नहीं जानते थे। लेकिन हमारी टीम ने गोल्ड मेडल जीत कर सौ करोड़ से अधिक लोगों के जुबां पर लोन बाल को लेकर आ गये। आने वाला भविष्य लान बाल के लिए भारत में काफी अच्छा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *