झारखंड मिथिला मंच ने स्थापना दिवस पर रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

रांची:झारखंड मिथिला मंच द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, इमली चौक, हरमू में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस जनहितकारी कार्यक्रम में मंच के सदस्यों एवं रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रक्तदान शिविर के अंतर्गत झारखंड मिथिला मंच की ओर से कुल 26 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें मानव सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया गया। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है।
इसी अवसर पर आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में राज्य के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में
डॉ. ए. के. झा, डॉ. वसुधा झा, डॉ. सुयश सिन्हा एवं डॉ. आनंद शेखर झा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। बड़ी संख्या में मरीजों ने इस शिविर का लाभ उठाया और मंच द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम में झारखंड मिथिला मंच के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
डॉ. आनंद शेखर झा, ललित झा, संतोष झा, सतीश चंद्र झा, सुनील झा, सुजीत झा, संजीत झा, आनंद झा, पंकज चौधरी, शेखर झा, विद्यानंद ठाकुर, कमलदेव मिश्र, विनोदानंद झा, सचिन्द्र मोहन झा, मधुप झा,,, जानकी प्रकोष्ठ की निशा झा, अवंतिका झा, प्रमिला मिश्रा सहित अन्य सदस्य शामिल थे। सभी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
झारखंड मिथिला मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि मंच सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। स्थापना दिवस के अवसर पर इस तरह का आयोजन मंच के सामाजिक दायित्व और सेवा भावना का प्रतीक है।
अंत में मंच की ओर से सभी चिकित्सकों, रक्तदाताओं, अस्पताल प्रबंधन एवं सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *