बिहार के पूर्व सीएम विनोदानंद झा की 121 वीं जयंती पर झारखंड मैथिली मंच ने किया याद

रांची :झारखंड के लाल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री विनोदानंद झा की 121वीं जयंती रविवार को हरमू स्थित विद्यापति दलान आयोजित किया गया। इस अवसर पर विनोदानंद झा के राजनीति और सांस्कृतिक दिनों की चर्चा वक्ताओं ने किया। बाबूलाल झा ने कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया ।उनके मुख्यमंत्रित्व काल में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय का गठन ,मात्रिभाषा की शिक्षा, विभिन्न कॉलेज प्रारंभ किया गया। श्री अरुण कुमार झा ने कहा कि पंडित विनोदानंद झा मिथिलांचल के बेनीपुर एवं दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते। वे दलगत राजनीति से ऊपर थे। आज हमें उनके विचारों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। अमरनाथ झा ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि आज भी उनके विचार प्रासंगिक है जो आने वाले पीढ़ी का मार्गदर्शन कर रहा है। धन्यवाद ज्ञापित मंच के महासचिव बी एन झा ने किया ।इस अवसर पर प्रेमचंद झा, जयंत झा, भारतेंदु झा ,विनय झा, अभय झा, मोहन झा, नंदेश्वर झा, संतोष झा, नरेश झा, ब्रजकिशोर झा आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

पर विनम्र श्रद्धांजलि, झारखण्ड मैथिलि मंच ने पंडित विनोद आनंद झा स्मृति पर्व मना का उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *