कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आज आएंगे रांची, कल जाएंगे पलामू

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव एवं झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय आज रांची पहुंचेगें। वह कल पलामू जाएंगे। उसके अगले दिन कोल्‍हान प्रमंडल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्‍सा लेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि पांडेय 11 मार्च की शाम रांची पहुंच रहे हैं। वह 12 मार्च को पलामू प्रमंडल और 13 मार्च को कोल्हान प्रमंडल में होने वाले प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन संवाद में भाग लेंगे। आज रात वह रांची में ही ठहरेंगे।
प्रभारी 12 मार्च को सड़क मार्ग से कुड़ु, लातेहार होते हुए पलामू जाएंगे। पलामू नगर भवन में शनिवार को 11.30 बजे से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उसमें हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में हिस्‍सा लेंने के बाद वह रांची लौट आएंगे। राजकीय अतिथिशाला में रात में ठहरेंगे।
पांडेय रविवार यानी 13 मार्च को सड़क मार्ग से जमशेदपुर जाएंगे। वहां माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में आयोजित प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम समाप्‍त होने के बाद रांची लौट आएंगे। उसी दिन वह नयी दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *