झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे दो दिवसीय प्रवास पर रांची पहुंचे,कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रांची : रामगढ़ उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो की जीत के लिए प्रदेश कांग्रेस का कुनबा सहित उसके घटक दल तैयार है।

कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो मंगलवार को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। उनके नामांकन में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे,सीएम हेमंत सोरेन और श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित कई कांग्रेस कोटे के मंत्री रहेंगे। सोमवार की देर शाम को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे रांची पहुंच गए हैं।
मौके पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को पंचायत स्तर पर ले जाना है। साथ ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत के लिए रणनीति अख्तियार करना है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ उप चुनाव महागठबंधन मजबूती से लड़ेगा। रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, महासचिव राकेश सिन्हा, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, सोशल मीडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह, प्रवक्ता एम तौसीफ जय शंकर पाठक, विनय सिन्हा दीपू आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *