झारखंड एटीएस और कोलकाता एसटीएफ ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का किया भड़फोड़

अर्द्धनिर्मित पिस्टल समेत हथियार बनाने वाला उपकरण भी बरामद, कई दर्जन कैन बियर के कार्टून भी बरामद

रांची : बोकारो जिले के बेरमो में एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। कोलकत्ता एसटीएफ और झारखण्ड एटीएस की संयुक्त छापेमारी में यह उद्भेदन हुआ है। टीम ने बेरमो के गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरिडीह बाजार स्थित कावेरी मैरेज पैलेस और एक गोदाम में छापेमारी कर पता लगाया। छापेमारी में कई दर्जन कैन बियर के कार्टून भी बरामद हुआ है. छापेमारी में अर्द्धनिर्मित पिस्टल समेत हथियार बनाने वाला उपकरण भी बरामद किया हुआ है।आधिकारिक सूत्रों के हवाले से दो गिरफ्तारियां भी हुई है।जो कारीगर बताए जा रहे हैं। जिसमें एक कारीगर बिहार के मुंगेर एवं दूसरा खगड़िया का बताया जा रहा है। वहीं संचालक सूरज साव भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी खिजबीन करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *