ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रांची में जश्न,चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने की आतिशबाजी

रांची: पहलगांव आतंकी घटना के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में राजधानी रांची में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के द्वारा अल्बर्ट एक्का चौक पर जमकर आतिशबाजी की गई और भारतीय सैनिकों की कुशलता की तारीफ की गई।

साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता रमेश सिंह की अगुवाई में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर रमेश सिंह ने कहा कि पिछले दिनों पहलगाम में जिस तरफ से 26 निर्दोष पर्यटकों को आतंकवादियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था। उसका बदला हमारे वीर भारतीय सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर लेने का काम किया है। यह सब पीएम मोदी की कार्य कुशलता का परिणाम हैं। उनके नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया और पाकिस्तान में घुसकर भारतीय सैनिकों ने आतंकियों के कई ठिकानों को ध्वस्त करने के साथ ही कई आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय सैनिकों में मेरा सलाम है।
उन्होंने कहा कि अभी तो यह झांकी है,पूरा पिक्चर अभी बाकी है। भारत पर कोई भी बुरी नजरों से देखेगा उसका यही अंजाम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *