जामताड़ा के शुखजोड़ा में आयोजित बाहा पर्व में शामिल हुए जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी

जामताड़ा : शुखजोड़ा में आयोजित बाहा पर्व में विधायक डॉ. इरफान अंसारी शामिल हुए । डॉ. इरफान अंसारी ने सभी को बाहा पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि संताल आदिवासी बाहा पर्व सृष्टि के सम्मान में मनाते है। इसका प्रकृति और मानव के साथ अटूट संबंध है। इसी समय सभी पेड़ों में फूल आते हैं, बाहा का शाब्दिक अर्थ फूल होता है।

मैं इस पावन पर्व के अवसर पर सभी के लिए सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, पर्यावरण के संरक्षण, समय पर वर्षा, आपसी भाईचारा एवं सौहार्द की कामना करता हूं।

प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन करने वाले आदिवासी समाज से हमे सीख लेने की जरूरत है। हमें हमारी परंपरागत संस्कृति को बचाए रखना है।

इस अवसर पर जाहेर आयो, लिटा गोडेत, मोड़े क और तुरूय क (आराध्य देव व देवी) की पूजा अर्चना सारजोम बाहा और मातकम गेले (साल का फूल और महुआ का फूल) से संताल विधि विधान से किया गया। लोगों ने विधायक डॉ. इरफान अंसारी का आदिवासी परंपरा से स्वागत किया। चारों ओर हर्ष-उल्लास का माहौल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *