राजधानी रांची में 16 से 19 मार्च तक धर्म सभा का आयोजन,जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती करेंगे संबोधित

रांची: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का

16 से 19 मार्च तक

हरमू मैदान में धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा

धर्म सभा में अलग अलग विषयों पर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती अपने विचार रखेंगे। राष्टोत्कर्ष अभियान के तहत शंकराचार्य राष्ट्र भर में साल में 250 दिनों तक भारत के अलग अलग हिस्सों में राष्ट्र, धर्म, विज्ञान, गणित को लेकर आम जनमानस को संबोधित करेंगे। यह जानकारी आदित्य वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम चंद्र झा और आदित्य ‘वाहिनी झारखंड के संयोजक शिशिर ठाकुर ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि स्वामी निश्चलानंद सरस्वती 17 मार्च सुबह 11 बजे प्रेस से बातचीत करेंगे। इसके बाद झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोग स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से राष्ट्र धर्म के प्रति सवाल पूछ सकते हैं। इस दिन शाम पांच बजे से धर्म सभा का आयोजन होगा, जहां राष्ट्रोत्कर्ष अभियान के तहत संगोष्ठी करेंगे जिसमें व्यक्ति अपने प्रश्न पूछ सकते हैं। इस कार्यक्रम में भगवत भक्तों को शंकराचार्य जी दीक्षा भी देंगे।

श्री ठाकुर ने बताया कि 18 मार्च को स्वामी निश्चलानंद सरस्वती खूंटी में धर्मसभा संबोधित करेंगे और 19 मार्च को पुरी, उड़ीसा के लिए प्रस्थान करेंगे।

श्री ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 108 लोगों की कार्य समिति का गठन किया गया है। इन सभी को अलग-अलग कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। स्वामी निश्चलानंद सरस्वती 2015 के बाद रांची के लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में झारखंड के अलग-अलग जिलों से लोगों की भागीदारी होगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सह संयोजक विकास कुमार सिंह, रोहन भगत, क्षेत्रीय संयोजक सौरभ ठाकुर, कार्यकारिणी के पंकज कुमार, शशांक झा, आदित्य कुमार, अनुराग कुमार, अविनाश सिंह, अमर उपाध्याय, आशुतोष तिवारी, राजीव रंजन, अंचल तिवारी, अशोक बराइक, लक्ष्मी कुमार, नवीन झा, सुधीर शर्मा, धीरेन्द्र कुमार, कन्हैया मिश्र, रविनाथ किशोर, सत्यदेव मुंडा, जयंत झा, मनोज मिश्र समेत अन्य लोग योगदान दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *