अंतरजिला  पांच बैट्री चोर गिरफ्तार

बोकारो – बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर गठित विशेष अनुसंधान टीम  ने कार्रवाई करते हुए  पांच अंतरजिला बैटरी   चोर   धीरज कुमार वर्मा, प्रथम कुमार, रोशन कुमार, दीपक कुमार और महेंद्र कुमार महतो   को गिरफ्तार किया है । पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रात के समय वाहनों की बैटरी चोरी कर उसे कबाड़ी को बेचते थे। पुलिस ने उनके पास से 46 बैटरियां, एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, बिना नंबर का टोटो, 4 मोबाइल फोन, प्लास, स्लाई कटर, टायर सहित अन्य औजार बरामद किया हैं। इस कार्रवाई से जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 7 बैटरी चोरी मामलों का उद्भेदन हुआ है।इस सफल कार्रवाई में बालीडीह  थाना प्रभारी  सह पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, सेक्टर-12 थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सुभाष चन्द्र सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक वासिम कुमार, संदीप कुमार, जितेन्द्र कुमार यादव आदि   शामिल थे ।  पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि   भविष्य में भी चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *