किसानों को खेती से अधिक लाभ हेतु दी गईआधुनिक तकनीक की जानकारी

खूंटी: फुदी गांव में कृषि विज्ञान केंद्र के भूतपूर्व प्रधान वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ एस पी सिंह जी ने  सरकार की किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए  किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वाहन किया।
डॉ एस पी सिंह ने वर्षा आधारित खेती से अधिक उत्पादन लेने के विभिन्न उपाय सुझाते हुए खेतों की मेंडबंदी करने और आखिरी जुताई व फसल की  बुवाई पंक्तियों में खेत के ढलान के विपरीत करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इससे वर्षा का जल खेत में नमी के रूप में अधिक संचित होगा और नमी अधिक दिनों तक बनी रहेगी तथा फसल की पैदावार भी बढ़ेगी।
डॉ सिंह ने किसानों को बताया कि सरकार ने लाह को भी खेती का दर्जा दे दिया है जो किसानों के हित में अच्छा कदम साबित होगा।
जैविक खेती और पारम्परिक खेती के बारे में जानकारी देते हुए डॉ सिंह ने कहा कि मानव के अच्छे स्वास्थ्य के लिए और बीमारियों से बचाने और वातावरण को शुद्ध रखने में खेती के ये दोनों तरीके काफी मददगार साबित होंगी, साथ ही सरकार पर उर्वरकों पर दी जा रही सब्सिडी का भार भी कम होगा और भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *