उधोगपति अरुण साबू मुरहू प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य के लिए करेंगे नामांकन

खूंटी: खूंटी जिले के जाने माने ट्रांसपोर्ट व्यवसाई अरुण साबू  इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए तैयार हैं। वे गुरुवार को मुरहू प्रखंड क्षेत्र से पंचायत समिति सदस्य के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सारे आवश्यक कागजात उन्होंने बुधवार को तैयार करवा लिया है। वहीं मीडिया से बात करते हुए अरुण साबू ने बताया कि मेरा उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना। लोगों को सरकार के द्वारा उपलब्ध योजनाओं का लाभ दिलवाना। उन्होंने कहा कि हमारा क्षेत्र वन क्षेत्र है। यहां पर वनोत्पाद अधिक होता है। इसे और अधिक बढ़ावा दिया जायेगा।

उसे संचालन करने करने के लिए कोई सुविधा नहीं है। हमारा उद्देश्य प्रोसेसिंग प्लांट लगाना। समाज में गरीब महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना। उन्होंने कहा कि मेरी उपस्थिति मुरहू प्रखंड के लोगों के लिए 24घंटे रहे। उन्होंने कहा कि मुरहू में साफ सफाई मुद्दा है। इसे दुरुस्त किया जाएगा। श्री साबू ने कहा कि मुरहू उग्रवाद क्षेत्र है। लेकिन काफी संख्या में लोग मुख्यधारा से लौट रहे हैं। जिला पुलिस का नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। मुरहू सहित पूरे जिले में उग्रवाद कम हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *