श्री महावीर मंडल रांची की आम सभा में पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का हुआ चुनाव

रांची : श्री महावीर मंडल की आमसभा रविवार को महावीर चौक स्थित दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के बाहर हुई. सभा की अध्यक्षता श्री जय सिंह यादव ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान कमेटी ने काफी कार्य किए शांतिपूर्ण ढंग से श्री रामनवमी पर्व मनाया और सभी लोगों को जोड़कर उनके मार्गदर्शन में पूरे साल सभी कार्य संविधान संवत किया। मंत्री दीपक ओझा ने कहा कि हम लोगों ने हमेशा पूर्व संरक्षक मंडल के नेतृत्व में श्री दुर्गा मंदिर में बैठके की, आम सभा बुलाकर चुनाव जैसे कार्य संपन्न कराया।

 श्री ओझा ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम राजधानी के सभी क्षेत्रों के हिन्दुओ को और जिनका श्री रामनवमी पर्व से जुड़ाव है, मंडल को जिन अखाड़ा धारियों से सहयोग रहा है उनको एकत्र करें. सार्थ ही उन्हें मेंबर भी बनाये. नए सदस्यों को बकायदा उनको रसीद मेंबरशिप देकर उन सदस्यो में  सदस्यता कार्ड भी वितरण किया गया है। कोषाध्यक्ष के आय-व्यय का ब्यौरा मंत्री ने सभा में पुरे डिटेल के साथ रखा जिसे सभा ने सर्वसम्मति से पारित किया तथा कोषाध्यक्ष द्वारा पेश किये गए लेखा-जोखा के लिए अंकेक्षक  प्रमोद श्रीवास्तव को धन्यवाद स्वरुप तालियों से उनका स्वागत भी किया गया।

अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि रांची जिला सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भी हमने ऐसे मेंबर बनाए हैं जो कर्मठ है, व अखाड़ा धारी हैं जो श्री राम नवमी पर्व पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है. रामनवमी पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का भाव उनके मन में देखा गया है। अध्यक्ष द्वारा सभा को भंग किया गया व् वर्तमान सत्र के चुनाव पर सभा में चर्चा हुई। सभा की अनुमति पर उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से जय सिंह यादव को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव आया लेकिन अध्यक्ष पद के लिए सभा से कोई दूसरा नाम नहीं आने से सर्वसम्मति से पुनः श्री जय सिंह यादव को अध्यक्ष घोषित किया गया। इसी तरह सभा से क्रमवार उपाध्यक्ष, मंत्री ,सह- मंत्री ,कोषाध्यक्ष ,अंकेक्षक प्रचार मंत्री, मीडिया प्रभारी के नामों की घोषणा सर्वसम्मति से सभा में उपस्तिथ सदस्यो के बीच की गई । जिसे सभा द्वारा पारित किया गया व् उपरोक्त पदधारियों को सर्वसमति से वर्ष 2022-2023 के लिए घोषित किया गया।

जय श्री राम ,वीर बजरंग बली की जय कारों के साथ  उपस्थित पदाधिकारियों को सदस्यों ने फूल मालाओं से लाद दिया सभा से उठकर सभी लोग  श्री महावीर चौक के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर पहुंचे भगवान को भोग लगाया गया एवं उसके पश्चात नव निर्वाचित पदाधिकारियों का विजय जुलूस मेन रोड फिरायालाल चौक तक पहुंचा, एवं स्थानीय लोगों में लड्डू का वितरण किया साथ ही उनका अभिनंदन स्वीकार किया। वीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा में अध्यक्ष व मंत्री ने माल्यार्पण किया। लोगों ने अध्यक्ष व मंत्री को माला पहनाकर उनका आशीर्वाद अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *