छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में यूथ वॉयस देवघर ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन, परीक्षाओं को लेकर उठाई कई मांगें
देवघर :झारखंड कर्मचारी चयन आयोग एवं झारखंड लोक सेवा आयोग से जुड़ी परीक्षाओं और छात्रों की मांगों को लेकर रांची में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को यूथ वॉयस देवघर की टीम ने देवघर में विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।
संगठन के सदस्य शुभम कुमार ने कहा कि अपने अधिकारों और परीक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे छात्रों के खिलाफ वाटर कैनन ,आंसू गैस एवं लाठी का इस्तेमाल किया जाना अत्यंत निंदनीय है। संगठन ने सरकार से छात्रों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने और पूरे मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की।
यूथ वॉयस देवघर की प्रमुख मांगें
टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द कराई जाएं।
जेपीएससी एवं जीएसएससी की सभी विवादित परीक्षाएं रद्द की जाएं।
परीक्षाओं को नए सिरे से, पारदर्शी एवं बेहतर व्यवस्था के साथ दोबारा आयोजित किया जाए।
पूरे प्रकरण में जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
मामले में संलिप्त सभी जिम्मेदार राजनेताओं एवं संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा संगठन ने शिक्षा मंत्री सहित संबंधित जिम्मेदार लोगों के इस्तीफे की मांग की।
पूरे प्रकरण की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से निष्पक्ष जांच कराई जाए।
यूथ वॉयस देवघर ने कहा कि युवाओं के भविष्य और प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन ने सरकार से मांग की कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान संवाद और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाए।
विरोध प्रदर्शन मेंशुभम कुमार,अनुज राय, अक्षय सिंह राजपूत, अभिषेक सिंह, राजीव रंजन राय,अमर कुमार, सिंटू कुमार, प्रीतम कुमार,विनय राय, पांडव यादव, अक्षय कुमार ,रितेश कुमार ,अभिषेक कुमार सिंह, अक्षय कुमार राय , रौनक कुमार, प्रवीण कुमार, पीयूष कुमार ,रोशन कुमार, अभय कुमार, सूरज कुमार, गौरव कुमार, अभय कुमार राय,राहुल कुमार ,सौरभ कुमार ,अंकित कुमार राय,सुमित कुमार राय, अजय कुमार,दिवाकर कुमार, आशीष आनंद, रूपेश कुमार ,अमित कुमार ,अजीत कुमार ,चंद्र कुमार, कुंदन कुमार, सौरव कुमार, प्रमोद कुमार, राजन कुमार, गौतम कुमार,संजीव कुमार एवं अन्य सैंकड़ों की संख्या में युवा लोग उपस्थित थे

