ब्यूरोक्रेट्स अगर साथ दे तो इंदौर को पछाड़कर रांची को एक साल में नंबर वन शहर बनाएंगे: संजय सेठ

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को अपने संसदीय कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर कहा 21 जून को पूरा देश 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। कल पूरे देश भर में एक लाख जगह पर और 175 देश में योग किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प देश के लोग निरोग रहे। इसी को लेकर आज से 11 साल पूर्व योग दिवस पर देश के सभी नागरिकों को योग से जुड़ने की अपील की थी। जिसका असर आज पूरा विश्व योग को अपनाकर अपने स्वास्थ्य जीवन का लाभ ले रहे हैं। कोरोना कल में लोगों ने योग को अपनाकर अपनी जान बचाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हम लोग सभी आज योग के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 21 जून को मै कांके के कुम्हारिया गांव में पीएमश्री स्कूल में ग्रामीणों के साथ योग करूंगा। इस योग कार्यक्रम में 20 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग लेंगे l
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शनिवार को जो रांची में हुआ वह नहीं होना चाहिए था।वह ईश्वर की बड़ी कृपा है कि आज बारिश नहीं हुई।अगर आज बारिश होती तो क्या हाल होता। इसका दोषी कौन मैं कोई राजनीति नहीं करना चाहता मैं रांची को बचाने आया हूं । रांची नगर निगम के अकर्मण्यता के कारण रांची आज चारों तरफ से पानी पानी हुआ पड़ा है। हर तरफ घर दुकान डूबे हुए हैं।
यह सब नगर निगम की अकर्मण्यता है। रांची के लोगों का जीवन नरकीय बन गया है।
श्री सेठ ने कहा कि रांची की ऐसी नरकीय स्थिति का एक बड़ा कारण नगर निगम का चुनाव नहीं होना भी है। चुनाव होने के उपरांत संबंधित वार्ड सदस्य अपने-अपने क्षेत्र की देखरेख और साफ सफाई की जिम्मेदारी लेते हैं। इसके परिणाम स्वरूप जल जमाव नहीं हो पता है पार्षद सालों भर अपने-अपने मोहल्लों की नालियों की सफाई करते रहते हैं परंतु चुनाव नहीं होने से पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। यह सोचने वाली बात है कि पहाड़ी इलाका रांची जलमग्न कैसे हो रहा है? आखिर नगर निगम के चुनाव क्यों नहीं हो रहे हैं इसके जिम्मेदार कौन है 2 दिन की बारिश में लोगों के करोड़ों रुपए की संपत्ति बर्बाद हुई इसका जिम्मेदार कौन l
श्री सेठ ने कहा कि जहां-तहां बड़े-बड़े नालों पर अतिक्रमण भी जल जमाव का एक बड़ा कारण बन चुका है। बड़े-बड़े नालों की सफाई नहीं हो पाती है, जिस वजह से कई मोहल्ले डूबे हुए हैं। रक्षा राज्य मंत्री ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि नगर निगम के पास शहर की साफ सफाई व विकास कार्य को पैसे नहीं हैं। जब भी किसी योजना को लेकर नगर निगम से बात की जाती है तो यही कहा जाता है कि उसके लिए नगर विकास विभाग को लिखा गया है, सिर्फ एक दूसरे पर फेका फेकी करते हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जुडको द्वारा शहर की पूरी सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है जब शहर का यह हाल है तो ग्रामीण का क्या हाल होगा बिजली आपूर्ति की भी वही दुर्दशा है पूरा शहर और गांव अंधकार में है उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन रांची वासियों की चिंता करे और प्राथमिकता के आधार पर इस दिशा में काम शुरू होना चाहिए। कल योग दिवस के अवसर पर सभी सभी मंडल के बीच केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के द्वारा योग किट वितरण किया गया आज के इस प्रेस वार्ता में रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू महामंत्री बलराम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *