24 जुलाई शुक्रवार का राशिफल एवं पंचांग,पढ़िए आज आपके भाग्य में क्या है..  

मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। परिवार में किसी सदस्य की ख़राब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है। प्यार बहार की तरह है; फूलों, रोशनी और तितलियों से भरा हुआ। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मिलाक़ात हो सकती है। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने जज्बातों को रख पाएंगे। आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा।

उपाय :- सफेद गाय को रोटी खिलाएं हेल्थ बढ़िया रहेगी।

🐂 वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। अपना क़ीमती समय सिर्फ़ योजना बनाने में बर्बाद न करें, बल्कि उसकी ओर क़दम बढ़ाएँ और उसपर अमल करना शुरू करें। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुज़रेगा।

उपाय :- काले-सफेद कुत्ते को दूध-रोटी खिलाने से प्रेम सम्बन्ध बेहतर होंगे।

👩‍❤️‍👨 मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है।

उपाय :- शराब का पूर्णतः त्याग करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

🦀 कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा, तो मौक़े का फ़ायदा उठाएँ और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएँ। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। इससे पहले कि वरिष्ठ को पता लगे, लंबित काम जल्दी ही निबटा लें। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आपका जीवनसाथी आपको ज़्यादा ख़ास वक़्त देने वाला है।

उपाय :- नौकरी व बिज़नेस में तरक्की के लिए अपने इष्टदेव की चाँदी से निर्मित मूर्ति की पूजा करें।

🦁 सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।ख़ुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएँ। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत ख़तरनाक साबित हो सकती है। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। तल्ख़ बर्ताव के बावजूद आपको जीवन-साथी का सहयोग मिलेगा। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।

उपाय :- बेसन की मिठाई, बेसन की कोई तली खाने की चीज़, सोहन पापड़ी, बेसन का हलवा गरीबों में बाँटने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

👰🏻‍♀️ कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।मुमकिन है कि आपको किसी अंग मे दर्द या तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़े। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है। लेकिन हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फ़ायदा होगा। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। किसी वजह से आज आपके ऑफिस में जल्दी छुट्टी हो सकती है इसका आप फायदा उठाएंगे और अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नीन्द का पूरा लुत्फ़ आप ले पाएंगे।

उपाय :- अपने भोजन में से कुछ हिस्सा निकालकर गाय को खिलाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

⚖️ तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।आपके हँसी-मज़ाक़ का लहज़ा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपसे उसे यह सबक़ मिलेगा कि ज़िंदगी की ख़ुशी बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि ख़ुद के ही भीतर है। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। पड़ोसियों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में दिक़्क़त पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मज़बूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है।

उपाय :- लंगड़े-अपाहिज व्यक्ति की सेवा करने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

🦂 वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।रक्तचाप के मरीज़ों को ख़ास ख़याल रखने और दवा-दारू करने की ज़रूरत है। साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्रोल को क़ाबू में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे काफ़ी लाभदायक सिद्ध होगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आपके फ़ैसले में माता-पिता की मदद अहम साबित होगी। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी। कोई आपका बेजा फ़ायदा उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप ख़ुद से ही नाराज़ हो सकते हैं। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।

उपाय :- लव लाइफ को बेहतर रखने के लिए गुलाब के फूलों का गुलदस्ता तांबे के जार में घर में रखें।

🏹 धनु राशि :  ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। जिन लोगों की अब तक तनख्वाह नहीं आयी है आज वो पैसों के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। अपना कुछ समय दूसरों को देने के लिए अच्छा दिन है। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।

उपाय :- भैरव जी पर मदिरा चढ़ाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

🐊 मकर राशि :  भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।ख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। लोग आपको आशाएँ और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती है। आज आपको पता चलेगा कि फ़िजा़ओं में जब प्यार घुलता है तो कैसा महसूस होता है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत ख़ुश है। आपको सिर्फ़ वैवाहिक जीवन से जुड़ी उसकी योजनाओं में मदद करने की ज़रूरत है।

उपाय :- हनुमान जी के मंदिर में बूंदी व लडडू का प्रसाद चढाने से फैमिली लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी।

⚱️ कुम्भ राशि :  गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। अतीत में किया गया काम आज परिणाम और पुरुस्कार लेकर आएगा। घर में पड़ी कोई पुरानी वस्तु आज आपको मिल सकती है जिससे आपको अपने बचपन के दिनों की याद सता सकती है और आप उदासी के साथ अपने दिन का काफी समय अकेले बिता सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।

उपाय :- खाने में शहद का प्रयोग करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

🐬 मीन राशि:  दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई ज़रूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें- ख़ासतौर पर अपनी पत्नी/पति के साथ- नहीं तो यह घर की शांति पर असर डाल सकता है। प्यार का भरपूर लुत्फ़ मिल सकता है। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे।

उपाय :- दूध, दही, घी, कपूर, सफेद फूल का दान करने से हेल्थ अच्छी रहेगी।

ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞

🌤️  दिनांक – 24 जुलाई 2026

🌤️ दिन – शुक्रवार

🌤️ विक्रम संवत 2083

🌤️ शक संवत -1948

🌤️ अयन – दक्षिणायन

🌤️ ऋतु – वर्षा ॠतु

🌤️ मास – आषाढ

🌤️ पक्ष – शुक्ल

🌤️ तिथि – दशमी सुबह 09:12 तक तत्पश्चात एकादशी

🌤️ नक्षत्र – अनुराधा 25 जुलाई प्रातः04:36 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा

🌤️ योग – शुक्ल रात्रि 08:11 तक तत्पश्चात ब्रह्म

🌤️*राहुकाल – सुबह 11:06 से दोपहर 12:45 तक*

🌤️ सूर्योदय – 05:10

🌤️ सूर्यास्त –  06:19

👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

🚩*व्रत पर्व विवरण-

 💥*विशेष- 

👉🏻 देवशयनी एकादशी व्रत कथा | स्वर्ग और मोक्ष प्रदान करने वाली, महापापों का नाश करने वाली दिव्य कथा⤵️

🌷 एकादशी के दिन करने योग्य 🌷

➡️ 24 जुलाई 2026 शुक्रवार को सुबह 09:12 से 25 जुलाई, शनिवार को सुबह 11:34 तक एकादशी है।

💥 विशेष – 25 जुलाई, शनिवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।

🙏🏻 एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें  👉🏻    …….विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l

👉🏻 देवशयनी एकादशी व्रत से पहले समझ लीजिए जरूरी बाते⤵️

🌷 चतुर्मास विशेष 🌷

➡️ 25 जुलाई 2026 शनिवार से चातुर्मास प्रारंभ।

 👏🏻 भगवान विष्णु गुरुतत्व में गुरु जहाँ विश्रांति पाते हैं, ऐसे आत्मदेव में भगवान विष्णु ४ महीने समाधिस्त रहेंगे | इन दिनों में शादी विवाह वर्जित है, सकाम कर्म वर्जित है|

✅ ये करना

🙏🏻 जलाशयों में स्नान करना तिल और जौं को पीसकर मिक्सी में रख दिया थोड़ा तिल जौं मिलाकर बाल्टी में बेलपत्र डाल सको तो डालो उसका स्नान करने से पापनाशक स्नान होगा प्रसन्नतादायक स्नान होगा तन के दोष मन के दोष मिटने लगेंगे | अगर  “ॐ नमःशिवाय”  ५ बार मन में जप करके फिर लोटा सिर पे डाला पानी का, तो पित्त की बीमारी,कंठ का सूखना ये तो कम हो जायेगा, चिडचिडा स्वभाव भी कम हो जायेगा और स्वभाव में जलीय अंश रस आने लगेगा | भगवान नारायण शेष शैय्या पर शयन करते हैं इसलिए ४ महीने सभी जलाशयों में तीर्थत्व का प्रभाव आ जाता है |

🙏🏻 गद्दे हटा कर सादे बिस्तर पर शयन करें संत दर्शन और संत के जो वचन वाले जो सत्शास्त्र हैं, सत्संग सुने संतों की सेवा करें ये ४ महीने दुर्लभ हैं |

🙏🏻 स्टील के बर्तन में भोजन करने की अपेक्षा पलाश के पत्तों पर भोजन करें तो वो भोजनपापनाशक पुण्यदायी होता है, ब्रह्मभाव को प्राप्त कराने वाला होता है |

🙏🏻 चतुर्मास में ये ४ महीनों में दोनों पक्षों की एकादशी का व्रत करना चाहिये |१५ दिन में १दिन उपवास १४ दिन का खाया हुआ जो तुम्हारा अन्न है वो ओज में बदल जायेगा ओज,तेज और बुद्धि को बलवान बनायेगा १ दिन उपवास एकादशी का |

🙏🏻 चतुर्मास में भगवान विष्णु के आगे पुरुष सूक्त का पाठ करने वाले की बुद्धि का विकास होता है और सुबह या जब समय मिले भूमध्य में ओंकार का ध्यान करने से बुद्धि का विकास होता है |

🙏🏻 दान, दया और इन्द्रिय संयम ये उत्तम धर्म करने वाले को उत्तम लोकों की प्राप्ति होती है|

🍏 आंवला-मिश्री जल से स्नान महान पुण्य प्रदान करता है |

❌ ये न करना

💰 इन ४ महीनो में पराया धन हड़प करना, परस्त्री से समागम करना, निंदा करना, ब्रह्मचर्य तोड़ना तो मानो हाथ में आया हुआ अमृत कलश ढोल दिया निंदा न करें , ब्रह्मचर्य का पालन करें , परधन परस्त्री पर बुरी नज़र न करें |

🍶 ताम्बे के बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिये पानी नहीं पीना चाहिये |

🕵🏻‍♀️ चतुर्मास में काला और नीला वस्त्र पहनने से स्वास्थ्य हानि और पुण्य नाश होता है |

🙏🏻 परनिंदा महा पापं शास्त्र वचन :- “परनिंदा महा पापं परनिंदा महा भयं परनिंदा महा दुखंतस्या पातकम न परम”

🙏🏻 ये स्कन्द पुराण का श्लोक है परनिंदा महा पाप है, परनिंदा महा भय है, परनिंदा महा दुःख है तस्यापातकम न परम उससे बड़ा कोई पाप नही | इस चतुर्मास में पक्का व्रत ले लो कि हम किसी की निंदा न करेंगे |

😖 असत्य भाषण का त्याग कर दें, क्रोध का त्याग कर दें,

🍧 बाजारू चीजें जो आइस्क्रीम  है, पेप्सी, कोका- कोला है अथवा शहद आदि है उन चीजों का त्याग कर दें चतुर्मास में, स्त्री-पुरुष के मैथुन संग का त्याग कर दें|

        ~  पंचांग ~

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *