2अप्रैल मंगलवार का राशिफल एवम पंचांग

मेष :आज मन थोड़ा असहज रह सकता हैं। आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से सभी काम कर पाएंगे। यही आधार है कि आपके लिए आज के दिन धन आगमन के प्रबल योग बन रहे हैं। आप अपनी वाणी के बल पर लोगों को आकर्षित कर पाएंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी।मन में बुरे विचारों का आगमन हो सकता हैं, इसलिए ध्यान लगाने का प्रयास करें। किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना हैं। नौकरी में अधिकारियों से तारीफ मिल सकती हैं। व्यवसाय के लिए यात्रा अच्छी होगी। धन निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थय बेहतर हैं।
वृष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला हैं। इन जातकों के जीवन में आज धन आगमन के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। आपका लग्न स्वामी आय के भाव में गोचर करने के कारण आपको धन लाभ होगा। आपको समृद्धि के आसान हैं। अगर आप कोई बड़ा निर्णय लेने वाले हैं तो आपको लोगों की सलाह लेनी होगी। आपको थकान अनुभव होगी। अगर आप शुगर बीपी के पेशेंट हैं तो आपको समस्या आ सकती है। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपकी समस्या दूर हो सकती है।छात्रों को गुरु की तारीफ मिलने की संभावना बन रही हैं। परीक्षा में सफलता के योग बन रहे है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने की उम्मीद हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति का जीवन में मार्गदर्शन मिलने की संभावना हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ और उन्नति हो सकती हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज अपने व्यापार में स्थिरता लाने का प्रयास करें, सफलता मिल सकती हैं। इन जातकों को आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। यदि आप कारोबारी हैं तो आपको कोई अच्छा निवेशक मिल सकता है। सरकारी नौकरी में रह रहे लोगों को कार्यालय में अधिकारी का गुस्सा झेलना पड़ सकता है। रुका हुआ धन मिल सकता है। आपके भाग्य भाव में बैठे शनि आपको शेयर मार्केट में लाभ दिला सकते हैं।कुछ लोगों के साथ चल रहा आपसी मनमुटाव खत्म होने की संभावना हैं। दांपत्य जीवन में आनंद मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरी में कार्य बोझ बढ़ सकता हैं। आज किसी भी तरह के विवाद में उलझने से बचना होगा।
कर्क दैनिक राशिफल
आपके व्यक्तित्व में सुधार आने की उम्मीद हैं। आपके भाव में उच्च के शुक्र विराजमान होने से स्थिति अच्छी रहेगी। ये आपके जीवन में ऐश्वर्या दिलाएंगे। आपको बचपन के दोस्त लाभ का फायदा दिला सकते हैं। सूझबूझ से काम लेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। किसी काम में जल्दबाजी में न करें, वरना काम बिगड़ सकता है।पारिवारिक जिम्मेदारियों में उलझे रहने की संभावना हैं। पेरेंट्स के साथ कोई जरुरी विचार-विमर्श हो सकता हैं। पुराना रोग परेशान कर सकता हैं, इसलिए स्वास्थय पर ख़ास ध्यान देना होगा। व्यापारिक स्तिथि सही दिख रही हैं। वाहन इस्तेमाल में सावधान रहें।
सिंह दैनिक राशिफल
आज नए शत्रु बनने का भय हैं। इन जातकों का अचानक धन लाभ होगा। आपको लंबे समय से चली आ रही है धन संबंधी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। कोई भी काम करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर ले लें। आपको लंबे समय वाले शेयर में निवेश करने से बचना होगा। जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। कृषि के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना हैं। व्यापार में अस्थायी घाटा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं, इसलिए सावधान रहें। मन बेचैन रह सकता है। आज खान-पान बेहतर हो सकता हैं। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। स्वास्थय में मौसम बिगड़ सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल
आवश्यकता से अधिक विचार मानसिक तनाव दे सकता हैं। इन जातकों के लिए समय बेहतर रहेगा। अगर कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को परीक्षा में मेहनत करनी होगी। आपकी चतुराई से विरोधी परास्त होंगे। कोई उलझन चल रही है तो, किसी अपने से बातचीत करने से हल संभव हैं। पूजा-पाठ में रूचि बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में पहले से अधिक मेहनत करनी होगी, तभी अच्छे रिजल्ट दिखाई देंगे। बदलता मौसम स्वास्थय बिगाड़ सकता हैं।
तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन सामान्य रहने की उम्मीद हैं। इन जातकों के लिए दिन चिंता भरा रहेगा। विरोधी परास्त होंगे, लेकिन आपका मन विचलित रहेगा। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का साथ आपके लिए तरक्की के नए द्वार खोल सकता है।प्रेम-संबंधो में गहराई आने की संभावना हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्तिथि बन सकती हैं। आर्थिक परेशानी बनी रहने की संभावना हैं, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। समय पर काम न होने से मानसिक तनाव बना रह सकता हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज नौकरी में आपके काम की तारीफ हो सकती हैं। इन जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नए वाहन की खरीदारी के लिए समय अच्छा है। संतान का परीक्षा परिणाम अच्छा रहेगा। प्रसन्नता होगी। मेडिकल क्षेत्र में करियर की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा।परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद संभव हैं। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त पर विचार होगा। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे रिजल्ट मिल सकते है। स्वास्थय को लेकर सचेत रहना बेहतर होगा।
धनु दैनिक राशिफल
आज छोटी-मोटी परेशानियों से आमना-सामना हो सकता है। कुंडली में लग्न में बैठा चंद्रमा शांति प्रदान करेगा। गजकेसरी योग आपके लिए बेहतर साबित होगा। अभी तक जिन कामों में रुकावट आ रही थी, वे अब पूरे होने लगेंगे। अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है।हनुमान जी की पूजा करने से दिन अच्छा निकलेगा। अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखना होगा। व्यापार में धन लाभ होने की उम्मीद हैं। मन में किसी बात को लेकर आशंका हो सकती हैं। स्वास्थय को लेकर परेशान हो सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल
जिस योजना पर लगातार काम कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिलने की संभावना हैं। आपके लिए दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है। आप मकान खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात आपका दिन खास बना सकती है। अभी तक अटकी योजनाओं में आपको गति मिलने लगेगी। पुराने मित्रों के डिनर पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों अथवा प्रेमियों से मुलाक़ात के योग बन रहे हैं। व्यापार में दिन सामान्य ही निकलने की उम्मीद हैं। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती हैं।

🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞
🌤️ दिनांक – 02 अप्रैल 2024
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत – 2080
🌤️ शक संवत -1945
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – वसंत ॠतु
🌤️ मास – चैत्र
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – अष्टमी रात्रि 08:08 तक तत्पश्चात नवमी
🌤️ नक्षत्र – पूर्वाषाढा रात्रि 10:49 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा
🌤️ योग – परिघ शाम 06:36 तक तत्पश्चात शिव
🌤️ राहुकाल – शाम 03:48 से शाम 05:21 तक
🌞 सूर्योदय-05:41
🌤️ सूर्यास्त- 06:02
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा में
🚩 *व्रत पर्व विवरण –
💥 *विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

🌷 अशांति मिटाने का उपाय 🌷
🐄 गाय के गोबर के कंडे लें, उसके ऊपर घी में भीगे हुए चावल डालकर जलाएं l घर में शांति आएगी व वास्तु दोष दूर होंगे l

🌷 दरिद्रता दूर करने का उपाय 🌷
🌞 सूर्य नारायण को प्रार्थना करें, जल चढ़ायें।
🐄 चावल और गाय के दूध की खीर बनायें और सूर्य देव को भोग लगायें ।
👉🏻 इतवार को बिना नमक के भोजन करने को कहा गया है ।
👉🏻 ऐसा कुछ समय तक करने से दरिद्रता दूर होती है, इसमें शंका नही ।

🌷 घर के झगड़े शांत करने का उपाय 🌷
🏡 घर में झगड़े होते तो एक लोटा पानी लेकर रात को सोते समय पलंग के नीचे रखो और दूसरे दिन सुबह वो पानी घर में छाँटो और पीपल को सींच दो, घर के झगड़े खत्म होगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *