परसुडीह के देवराज पैलेस में होली मिलन समारोह का आयोजन

जमशेदपुर: जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ती की अगुवाई में परसुडीह के देवराज पैलेस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, नमन संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा नेता विमल बैठा, मुखिया सुनिता नाग सहित बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्तागण एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। होली मिलन समारोह के माध्यम से एक दूसरे को प्रेम का संदेश दिया। होली मिलन समारोह के आयोजन में मुख्य रूप से राहुल सिंह, दीपक करवा, अजय सिंह, रानी मिश्रा महिला महिला संगठनों की महत्पपूर्ण भूमिका रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *