संतोष जैन के नेतृत्व में जैन समाज के लिए स्वास्थ शिविर का आयोजन
रांची: भगवान महावीर हॉस्पिटल संस्थान एवं भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल राँची के सहयोग से श्री दिगंबर जैन समाज के लिए स्वास्थ जाँच एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन अध्यक्ष श्री संतोष जैन पाटनी एवं सचिव श्री पंकज सेठी के नेतृत्व में किया गया। रविवार को अपर बाज़ार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ो लोगों ने अपने स्वास्थ की जांच करवाई। भगवान महावीर हॉस्पिटल एवं रीसर्च सेंटर संस्थान की पहल पर यह कैम्प आयोजित किया गया| भगवान महावीर अस्पताल संस्थान के अध्यक्ष संतोष जैन पाटनी, सचिव पंकज सेठी, गोविंद सरावगी, डॉक्टर वीके जैन, पूर्व अध्यक्ष पूरणमल जैन, चेयरमैन आई कमिटी कमल विनाईक्या, मंत्री जितेन्द्र छाबड़ा, मणिपाल राँची के निदेशक आबिद तौकीर की अगुवाई में शिविर लगाया गया। भगवान महावीर अस्पताल संस्थान के कोषाध्यक्ष जितेन्द्र छाबड़ा, सह सचिव रोहित जैन एवं अमित जैन, पौरुष जैन ने कैम्प का संचालन किया । नरेंद्र जैन, अजय जैन, हरीश दोषी, राकेश जैन, संजीव गंगवाल, पदमचंद जैन, रामपाल जैन, संजय छाबड़ा, संजय पाटनी, विनीता सेठी, सुरेश जैन, नरेंद्र गंगवाल, शांतनु भट्टाचार्य, मुकुल मिश्रा, रक्षा पटेरिया, दिनेश सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी पब्लिक रिलेशन के पौरुष जैन ने दी।
अस्पताल के चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श दिया, एवं निशुल्क जाँच उपलब्ध कराई गई। निशुल्क ई सी जी, रक्त जाँच, सुगर, बी पी, पल्स, ऑक्सीजन सैचुरेशन, बी एम आई, इत्यादि जाँच की गई ।
कैम्प में भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर द्वारा निशुल्क जाँच की गयी एवं परामर्श प्रदान किया गया।
महावीर आई अस्पताल के चिकित्सक डॉ मयूरी भट्टाचार्य, डॉ वर्तिका गुप्ता एवं टेक्नीशियन ने निशुल्क नेत्र जांच परामर्श दिया, एवं निशुल्क जाँच उपलब्ध कराई गई। डॉक्टर अभिनव मिश्रा, डॉक्टर रोहित सेंगर, डॉक्टर उत्कर्ष मिश्रा, डॉक्टर दीपक कुमार, डॉक्टर सिद्धार्थ कुमार, डॉक्टर अरुमित पालित ने अपना परामर्श दिया।
महावीर आई अस्पताल के डॉक्टर वर्तिका, डॉक्टर मयूरी, टेक्नीशियन, शिवानंद प्रसाद, दुब्राज महतो एवं नर्सिंग स्टाफ़ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
जैन समाज एवं मणिपाल ग्रुप की पहल से इसके खुल जाने के बाद लोगों को बेहतर इलाज के लिए राज्य के बाहर नहीं जाना पड़ता है। इसमें कैंसर विभाग भी शुरू किया जा रहा है, जिससे कि कैंसर पीड़ित मरीज़ों को बेहतर एवं किफ़ायती इलाज मिल सके।



