छठ महापर्व पर मुरहू में होगी भव्य श्री गंगा आरती
गणादेश,खूंटी : लोक आस्था का महापर्व छठ पर मुरहू में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार किया गया है। मुरहू प्रखण्ड के उप प्रमुख अरुण साबू ने बताया कि इस वर्ष छठ महापर्व के पावन अवसर पर मुरहु के छठ घाट परिसर में एक भव्य श्री गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन संध्या अर्क के पश्चात संपन्न होगा, जिसमें वाराणसी (बनारस) से पधारे हुए पंडितों के द्वारा विधिवत गंगा आरती संपन्न कराई जाएगी। यह आयोजन छठ महापर्व की पावनता और सांस्कृतिक विरासत को और भी भव्य रूप में प्रस्तुत करेगा। ग्रामवासियों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु भी इस दिव्य दृश्य का आनंद ले सकेंगे। उप प्रमुख अरुण साबू ने सभी ग्रामवासियों से इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।



