महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश किया

पटना: कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव को बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश किया है।साथ ही महागठबंधन ने घोषणा की है कि बिहार में उसकी सरकार बनने पर एक से ज़्यादा उप मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं, इनमें से एक डिप्टी सीएम विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी होंगे.

गहलोत ने कहा, “तेजस्वी एक नौजवान हैं, इनका लंबा फ्यूचर है. जिनका लंबा फ्यूचर होता है जनता उसका साथ देती है. ये नौजवान हैं और कमिटमेंट रखते हैं. पिछली बार इन्होंने जो नौकरी के स्लोगन दिए थे, जो वादे किए थे उसमें खरे उतरे.”

वहीं बिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आरजेडी का मतलब है-रंगदारी, जंगलराज, दादागिरी. उन्होंने कहा, ”जो लोग नौकरी के लिए जमीन तक ले लेते हैं, वो क्या आपको नौकरी देंगे.”गहलोत की प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आरजेडी के तेजस्वी यादव, मनोज झा, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, पवन खेड़ा सीपीआईएमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी के मुकेश सहनी समेत महागठबंधन के सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *