गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

गिरिडीह : गांडेय विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को विकास को नई दिशा देते हुए विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं में चलंत चिकित्सा वाहन सेवा, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र एवं पेयजल परियोजनाएं शामिल हैं। इस मौके पर आयोजित जनसभा में विधायक ने कहा,
“गांव-गांव तक विकास पहुँचाना और जनसेवा को सशक्त बनाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” कल्पना ने इस दौरान बेंगाबाद प्रखंड में चलंत चिकित्सा वाहन का विधिवत शुभारंभ किया। कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुँचाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
स्थानीय लोगों ने विधायक का पारंपरिक रूप से पुष्पमालाओं और तालियों की गूंज के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *