रांची जीपीओ एवं डोरंडा मुख्य डाक घर सहित चीफ पीएमजी, आरएमएस कार्यालय में पूर्ण हड़ताल

रांची। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के आह्वान पर डोरंडा प्रधान डाकघर एवं रांची जी पी ओ सहित रांची जिला के सभी डाकघर के कर्मचारियों ने इस हड़ताल में भाग लिया। ये हड़ताल पूरी तरह सफल रहा। सभी कर्मचारी की पुरानी पेंशन मांग, सहित और कई जायज मांग के समर्थन में सभी ने इस हड़ताल को पूरी तरह से सफल बनाया। कल भी हड़ताल रहेगा। इस हड़ताल में केंद्र सरकार के सभी विभाग एवं बैंक भी शामिल हुए।
जीपीओ डोरंडा में काउंटर बंद रहे। डाक सामग्रियों का वितरण, बुकिंग आदि का काम पूर्णतः बाधित रहा। प्रशासनिक कार्यालय में भी उपस्थिति शून्य रही।
जीपीओ में धर्मेंद्र कुमार,कुमार गौरव ,आर एन कुम्हार,संतोष पांडेय,अरुण तिवारी,अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में हड़ताल कराई गई। डोरंडा में अमित कुमार, संदीप जायसवाल के नेतृत्व में डोरंडा एच ओ एवं सर्किल कार्यालय में हड़ताल कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *