पूर्व सीएम रघुवर दास और अर्जुन मुंडा के जन्मदिन पर बच्चों के बीच फल और बिस्कुट वितरित

रांची :भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जयसवाल के नेतृत्व में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के जन्मदिन के अवसर पर पहाड़ी मंदिर में भगवान भोलेनाथ की
पूजा अर्चना कर दोनों नेताओं के स्वस्थ एवम लंबी आयु की कामना की।
पहाड़ी मंदिर में छोटे-छोटे बच्चों के साथ केक काटकर के नेताओं का जन्मदिन मनाया। वहीं जरूरतमंदों के बीच फल,बिस्कुट वितरण किया गया। साथ ही दोनों नेताओं के लंबी आयु की कामना की ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ललित नारायण ओझा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संकेत तिवारी ,भाजयुमो जिला के मंत्री शुभम कुमार जयसवाल, संजीव चौधरी, रामाशंकर तिवारी, सुजीत कुमार जयसवाल, राजकुमार जयसवाल, शक्ति रामायण सिंह, मनीष भगत, पिंटू यादव, हर्ष विश्वकर्मा, कुमार अभियांसु, उज्वल प्रताप सिंह, दिनेश प्रसाद सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *