झारखंड में कांग्रेस पार्टी संगठन मजबूती के लिए मंत्री और विधायकों को दी गई अलग -अलग जिले की जिम्मेवारी

रांची : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे के अनुमोदन पर मंत्रियों, सांसदों, विधायकों को पार्टी संगठन की मजबूती एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए राज्य के  24 जिलों एवं 81 विधानसभा क्षेत्रों में आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ अभिभावक की जिम्मेवारी दी गयी है। इस बात की जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कांग्रेस के नेता विधायक दल आलमगीर आलम के द्वारा संयुक्त रूप से इस आशय का पत्र जारी किया गया है l
ईन अभिभावकों को जिम्मेवारी निम्नवत है : प्रखंड कांग्रेस का समय-समय पर दौरा एवं जन-सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन कर प्रखंड/अंचल प्रशासन के साथ मिलकर जन-शिकायतों को दूर करना।
राज्य सरकार के मंत्रियों से समन्वय स्थापित कर कांग्रेस के घोषणा पत्र का कार्यान्वयन तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न लाभार्थी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कार्य करना।
कांग्रेस पार्टी के मुद्दों एवं पार्टी की छवि को बढ़ाने के लिए कार्य करना।
4संगठन एवं गठबंधन सरकार के बीच की दूरी को पाटने का कार्य करना।
उन्होंने बताया कि सांसदों व विधायकों को आवंटित किये गये विधानसभा निम्नवत हैः-
आलमगीर आलम-1. पाकुड़, 2 राजमहल .  3.लिट्ठीपाड़ा 4 महेशपुर 5 बरहेट        
डॉ0 रामेश्वर उराँव, 1. लोहरदगा 2. डाल्टेनगंज 3. छत्तरपुर 4 विश्रामपुर        
बन्ना गुप्ता, 1. जमशेदपुर पूर्वी 2. जमशेदपुर पश्चिमी 3. जुगसलाई 4 बहरागोड़ा
श्री बादल, 1. जरमुण्डी  2. गढ़वा 3. भवनाथपुर 4  चन्दनकियारी 5 शिकारीपाड़ा        
धीरज प्रसाद साहु, 1. चतरा  2. सिमरिया  3. हजारीबाग 4  मांडू
श्रीमती गीता कोड़ा, 1. चाईबासा  2. सरायकेला 3. घाटशीला 4 खरसावां     पूर्णिमा निरज सिंह 1. झरिया 2. निरसा 3. धनबाद 4 सिंदरी  
श्री नमन विक्सल कोनगाड़ी 1. कोलेबीरा 2. तमाड़ 3. तोरपा 4 पोटका      
प्रदीप यादव 1. पोडैयाहाट 2. बोरियो 3. देवघर 4 टुण्डी      
बंधु तिर्की 1. माण्डर 2. हटिया  3. खूंटी 4 राँची      
डॉ इरफान अंसरी, 1. जामताड़ा 2. सारठ 3. जामा 4 मधुपुर
उमाशंकर अकेला, 1. बरही  2. राजधनवार 3. गाण्डेय 4 कोडरमा
रामचन्द्र सिंह1. मनिका 2. पांकी3. हुसैनाबाद4  लातेहार    
दीपिका पाण्डेय सिंह1. महगामा   2. गोड्डा 3. दुमका 4 नाला         राजेश कच्छप 1. खिजरी   2. कांके 3. सिल्ली4 ईचागढ़        
श्री सोनाराम सिंकू 1. जगरनाथपुर   2. मझगांव  3. मनोहरपुर4  चक्रधरपुर      
भूषण बाड़ा 1. सिमडेगा 2. गुमला 3. विशुनपुर 4 सिसई
श्रीमती ममता देवी 1. रामगढ़  2. बरकट्ठा 3. गोमिया4 बाघमारा  
सुश्री अम्बा प्रसाद 1. बडकागांव  2. बगोदर 3. जमुआ अनुप सिंह 1. बेरमो  2. बोकारो  3. डुमरी 4 गिरिडीह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *