मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला मेट एवं लाभार्थी होगी सम्मानित

रांची। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम द्वारा मनरेगा अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला मेट एवं महिला लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 12 मार्च को प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर किया गया है।
मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी के मुताबिक मनरेगा मेट के रूप में महिलाएं आज प्रेरणा बन गयी हैं। वे रोजगार और आजीविका संवर्द्धन में साथी महिलाओं के साथ विकास की नई कहानी लिख रही हैं। ये महिलाएं विभिन्‍न योजनाओं का लाभ उठाकर अपने परिवार का सहारा बन रही है।
ग्रामीणों की आस मनरेगा से विकास अभियान में महिलाओं की भागीदारी दिखी है। वे बढ़चढ़कर हिस्‍सा ले रही है। अभियान के दौरान 3.24 करोड़ मानवदिवस का सृजन किया गया है, जो कुल सृजित मानवदिवस का 36% है। महिलाओं की भागीदारी अभियान के दौरान कुल 1.54 लाख मानव दिवस का सृजन महिलाओं द्वारा किया गया, जो अभियान के दौरान सृजित मानव दिवस का 48% है तथा महिलाओं की भागीदारी में 1.20% की वृद्धि हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *