केरल में फंसे F-35 फाइटर जेट की नहीं हो सकी मरम्मत, अब टुकड़ों में वापस ब्रिटेन ले जाने की तैयारी

एजेंसी :केरल के तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ब्रिटिश रॉयल नेवी के F-35 फाइटर जेट ने 14 जून को इमरजेंसी लैंडिंग की थी और 19 दिन बाद भी इस विमान में आई खराबी को दूर नहीं किया जा सका है. अब सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि फाइटर जेट को टुककों पर करके सैन्य कार्गो विमान के जरिए वापस ब्रिटेन ले जाया जाएगा.

विमान को केरल में ठीक करने की कई कोशिशों के बावजूद, फिफ्ट जेनरेशन का स्टील्थ जेट विमान इंजीनियरिंग की खराबी के कारण अभी तक जमीन पर ही खड़ा है. मामले से सूत्रों ने पुष्टि की है कि विमान को फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार करने की सभी कोशिश अब तक फेल साबित हुई हैं. ऐसे में विमान को ले जाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *