राहुल गांधी- पप्पू यादव की वोट अधिकार यात्रा को लेकर पूर्व जाप कार्यकर्ताओं में उत्साह

26 अगस्त को राहुल गांधी पप्पू यादव व महागठबंधन का संयुक्त रूप से वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत : रंजन यादव

सहरसा: पूर्व जाप कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पूर्व जाप जिला अध्यक्ष रंजन यादव के शिवपुरी स्थित आवास पर पूर्व जिला पार्षद शशि भूषण यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी वोट अधिकार यात्रा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। रंजन यादव ने बताया कि 26 अगस्त को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव एवं महागठबंधन का संयुक्त रूप से वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत करेंगे। यात्रा सुपोल पुलिस लाईन से प्रारंभ होकर सुपोल सदर,भपटियाही , फुलपरास तक जाएगी।उन्होंने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए पूर्व जाप कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह तोरणद्वार, बैनर और होर्डिंग लगाए जाएंगे। नुक्कड़ सभाओं और प्रचार-प्रसार के जरिए जनता को जोड़ा जाएगा। जनता में केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों को लेकर गहरा आक्रोश है और उम्मीद है कि यात्रा से राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबंधन को नई ऊर्जा मिलेगी। सहरसा के कार्यकर्ताओं का जनसैलाब यात्रा में शामिल होगा।
बैठक में मौजूद रहे सलाम साहब, कमलेश्वरी यादव,उमेश यादव, कपिल देव यादव, अरविंद यादव, मनीष यादव,मनोज पासवान,अशोक यादव, बब्लू पासवान,सुमन, श्याम यादव, रंजीत,मुन्ना, पप्पू,कुमोद,इंदल चौधरी सहित अन्य मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *