लातेहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा ईद उल फितर का त्योहार

लातेहार: जिले में आज ईद का पर्व शौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
कोरोना लॉकडाउन से मुक्ति के बाद पहली बार मस्जिदों में सामुहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ईद की नमाज अदा कर देश मे शौहार्द और अमन की दुवाएं मांग रहे हैं, एक दुसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं,
ईद की खुशियां देखते ही बन रही है।

ईद का पर्व मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए काफी बड़ा त्योहार होता है।

रमजान के पाक महीने में रोजा रखने के बाद ईद-उल-फितर भाईचारे और अमन का पैगाम लेकर आती है।

मुस्लिम समुदाय के लिए ईद का पर्व काफी खास होता है।

रमजान मे 30 दिन रोजा रखे जाते हैं।

ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह के समय नमाज अदा करते हैं।

इसके साथ ही आज मीठी सेवइयां के साथ विभिन्न तरह के पकवान बनाए जाते हैं।

मान्यता है कि आज के दिन जकात यानी दान देना शुभ माना जाता है।

माना जाता है कि अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान देने से कई गुना अधिक सवाब मिलता है।

मान्यता है कि ईद की शुरुआत तब हुई जब पैगंबर मोहम्मद मक्का से मदीना आए थे।

मोहम्मद साहब ने कुरान में दो पवित्र दिनों में ईद-उल-फितर निर्धारित किया।

इसी कारण साल में दो बार ईद का पर्व मनाया जाता है।

जिसमें पहली ईद-उल-फितर (मीठी ईद) के नाम से जाना जाता है और दूसरी को ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के नाम से जाना जाता है।

माना जाता है कि इस दिन पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में विजय प्राप्त की थी।

वहीं ईद के नमाज के मौके पर उपायुक्त अबु इमरान, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, एसडीएम शेखर कुमार के नेतृत्व में मुस्लिम बहुल इलाकों मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।
चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के मुस्लिम बहुल गांवों में नमाज के मौके पर पुलिस की तैनाती की गई है, जवान गस्त कर रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान लोगों से तथा एएसआई राम प्रसाद राम, मजिस्ट्रेट बिनय कुमार व पुलिस जवानों से गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *