पटना सहित 18 जिलों के DM का ट्रांसफर,बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला
पटना: बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधकारियों को इधर से उधर किया गया है। पटना सहित 18 जिलों के DM को बदल दिया गया है। वहीं, छह प्रमंडल के कमिश्नर भी बदल दिये गये हैं। ट्रांसफर से संबंधित अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी कर दी गयी है। गया के डीएम त्यागराजन एसएम को पटना का डीएम बनाया गया है। राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार को खगड़िया का डीएम बनाया गया है। सुपौल के डीएम कौशल कुमार को दरभंगा का डीएम बनाया गया है। निदेशक अर्थ एवं सांख्यिकी योजना एवं विकास विभाग बिहार डॉक्टर विद्यानंद सिंह को अगले आदेश तक बक्सर का डीएम बनाया गया है। बंदोबस्त पदाधिकारी मुंगेर सुनील कुमार -1 को अगले आदेश तक भभुआ कैमूर का डीएम बनाया गया है।
अपर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग श्रीमती वर्षा सिंह को अगले आदेश तक हाजीपुर वैशाली का डीएम बनाया गया है। बांका के डीएम अंशुल कुमार को अगले आदेश तक पूर्णिया का डीएम बनाया गया है। विकास आयुक्त समझ कार्यपालक पदाधिकारी मधुबनी दीपेश कुमार को अगले आदेश तक सहरसा का डीएम बनाया गया है।
प्रबंध निदेशक बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड धर्मेंद्र कुमार को अगले आदेश तक पश्चिम चंपारण बेतिया का डीएम बनाया गया है। निदेशक निदेशक पशुपालन बिहार नवदीप शुक्ला को अगले आदेश तक बांका के डीएम के पद पर स्थापित किया गया है।
अपर सचिव जल संसाधन विभाग बिहार पवन कुमार सिन्हा को अगले आदेश तक गोपालगंज का डीएम बनाया गया है। नालंदा बिहार शरीफ के डीएम शशांक शुभंकर को अगले आदेश तक गया का डीएम बनाया गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग पटना आदित्य प्रकाश को अगले आदेश तक सिवान का डीएम बनाया गया है। भभुआ कैमूर के डीएम सावन कुमार को अगले आदेश तक सुपौल का डीएम बनाया गया है।



