फल्गु व दरधा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि ,स्थिति से निपटने हेतु डीएम ने की समीक्षात्मक बैठक
पटना।फल्गु नदी व दरधा नदी के जल स्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि के मद्देनजर डीएम पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने गुरूवार को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। गौरतलब हो कि
अधीक्षण अभियन्ता बाढ़ प्रमण्डल पटना के द्वारा बताया गया कि उदेरा स्थान बराज से 115308 क्यूसेक पानी 16 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे छोड़ा गया है।जो विगत वर्षों की तुलना में सर्वाधिक है। इससे जिले के फतुहा, दनियावां, धनरूआ व खुशरूपुर अंचल प्रभावित हो सकते है। इन क्षेत्रों में अभी स्थिति समान्य है।डीएम ने
संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि बाढ़ संघर्षात्मक सामग्री यथा- ई.सी. बैग आदि का भंडारण पूर्व से सुनिश्चित कर लें। वहीं हीं, तटबंध व बांध पर सतत निरीक्षण व पर्यवेक्षण करते रहें।
जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीओ व सीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ बचाव कार्य हेतु ट्रैक्टर, ट्रॉली, जेनरेटर व मजदूर आदि की भी व्यवस्था कर लेने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त पर्याप्त संख्या में नाव, पॉलीथीन शीट्स, लाईफ जैकेट, लाईट आदि की भी व्यवस्था रखने का निर्देश दिया।
जहां क्षतिग्रस्त बांधों की मरम्मति भी युद्धस्तर पर करने का निर्देश डीएम द्वारा दिया गया।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि धोवा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण फतुहा अंचल की तीन जगहों श्रीपतपुर, कोल्हर एवं मोइनउद्दीनपुर तथा दनियावां अंचल के चार पंचायत यथा कशमिरिया, सलारपुर, सिगरियावाँ एवं बांकीपुर मछरियावां में पानी खेत में फैल जाता है। इन क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त बांधों की मरम्मति कर ली गई है।वहीं कनीय, सहायक व कार्यपालक अभियंताओं के साथ क्षेत्र के संबंधित अंचल अधिकारी व एसडीओ सतत पर्यवेक्षण कर रहे है।
डीएम द्वारा जिला स्तर पर आवश्यकतानुसार सुखा राशन पैकेट बनवाने व संबंधित अंचलों के बीच उसे वितरण कराने हेतु अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन को निर्देश किया गया।उधर दरधा नदी के जल स्तर में भी हुई अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए डीएम ने परिस्थिति का जायजा लेने हेतु एसडीओ मसौढ़ी व धनरूआ सीओ सहित संबंधित कार्यपालक अभियंता को निरीक्षण करने हेतु चिन्हित स्थल पर भेजा। संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
डीएम द्वारा बाढ़ की परिस्थिति से निपटने हेतु मानक प्रक्रिया के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।



