प्रमंडल स्तरीय वॉलीबॉल टीम का गठन,20 खिलाड़ियों का हुआ चयन

भागलपुर। खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज सैंडिस कंपाउंड स्थित वॉलीबॉल कोर्ट पर प्रमंडल स्तरीय वॉलीबॉल टीम का गठन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में बंका और भागलपुर जिलों के कुल 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इनमें से प्रदर्शन के आधार पर 20 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो आगामी 12 जुलाई को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेंगे। यह टीम अंततः जुलाई के अंतिम सप्ताह में बेगूसराय जिले के भगवानपुर ब्लॉक में आयोजित होने वाले U-19 बिहार वॉलीबॉल लीग में हिस्सा लेगी।

चयन प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। चयनकर्ताओं में अजय राय, मृणाल किशोर, और कुणाल भारती शामिल थे। इस अवसर पर भागलपुर जिला वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष निखिल राय भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *