मोरहाबादी मैदान इलाके में जिला प्रशासन ने लगाया निषेधाज्ञा,युवा आक्रोश रैली में हंगामा की संभावना

रांची: शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवा आक्रोश रैली का आयोजन प्रस्तावित है। इसी पूरी तैयारी कर ली गई है। पूरे प्रदेश से आ रहे कार्यकर्ताओं के खाने पीने का इंतजाम किया गया है।
वहीं जिला प्रशासन ने मोरहाबादी इलाके के आस पास निषेधाज्ञा लगाने की घोषणा कर दी है। इसमें कहा गया है कि निषेधाज्ञा आदेश सुबह 11 बजे से रात के 11 बजे तक जारी रहेगा।इस दौरान इस इलाके में किसी प्रकार के धरना, रैली और जनसभा करने पर रोक रहेगी।
मोरहाबादी मैदान के 500 मीटर के दायरे में रैली, प्रदर्शन पर रोक
मोरहाबादी मैदान के 500 मीटर के दायरे में रैली, प्रदर्शन पर रोक
रांची के अनुमंडल पदाधिकारी एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने कहा है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 बीएनएसएस की धारा 163 को मोरहाबादी मैदान को छोड़कर उसके 500 मीटर के दायरे में लागू कर दिया गया है. निषेधाज्ञा में विशेष रूप से जनसभा, रैली, धरना, प्रदर्शन करने और इस परिधि के भीतर 5 या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया गया है. क्षेत्र में ‘लाउडस्पीकर’ बजाने पर भी प्रतिबंध है।
जिला प्रशासन ने कहा- सीएम आवास घेरना चाहते हैं कुछ संगठन
जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में चिंता व्यक्त की गई है कि कुछ संगठन या दल धरना, प्रदर्शन और रैली आयोजित करने की योजना बना रहे हैं. उनके द्वारा मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की भी योजना है. ज्ञात हो कि भाजयुमो ने शुक्रवार को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ ‘युवा आक्रोश रैली’ का आयोजन किया है. इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के भी शामिल होने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *