कांग्रेस के चिंतन शिविर में महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा,भाजपा पर किया हमला

रांची: राजधानी रांची स्थित संगम गार्डन में कांग्रेस का दो दिवसीय चिंतन शिविर कार्यशाला बुधवार को प्रारंभ हो गया। कार्यशाला का उद्घाटन कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश कुमार पांडे ने किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद थे।

मौके पर कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि पिछले दिनों उदयपुर में आयोजित नव संकल्प दिवस पर लिए गए निर्णय को सभी राज्यों में धरातल पर उतरना है।इसके लिए अलग अलग राज्यों में चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा है। उसी को हर राज्य के सभी जिले में नव संकल्प का संदेश देकर कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाकर कांग्रेस की संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया है।

 उन्होंने बढ़ती मंहगाई,पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और बेरोजगारी के मुद्दे पर चिंता जाहिर करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ कर फेंक देगी।

वहीं मधु कोड़ा ने कहा कि जनता के छोटे छोटे कार्यों को अमलीजामा पहनाकर जनता को कांग्रेस की ओर आकर्षित करना है।

विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। हमें अपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए काम करना होगा। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,मंत्री बन्ना गुप्ता,आलमगीर आलम,रामेश्वर उरांव,प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा,राजीव रंजन प्रसाद सहित कई को कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *