जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति पर हुई चर्चा

रांची :श्रीकृष्ण लोक प्रशासन सेवा संस्थान सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ की अध्यक्षता में हुई.  बैठक में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद कालीचरण मुंडा,राज्यसभा सांसद दीपक,राज्य सभा सांसद डॉ. महुआ माज़ी,विधयाक सीपी.सिंह,विधायक नवीन जायसवाल, विधायक अमित महतो, निर्मला भगत, अध्यक्ष जिला परिषद, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्ष चंदन सिन्हा, उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया एवं जिलास्तरीय पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जिले में क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा समिति द्वारा की गयी। उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने पीपीटी केे माध्यम से समिति को जिले में विभिन्न योजनाओं जैसे- मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम, समाज कल्याण, नेशनल हेल्थ मिशन, स्वच्छ भारत मिशन/जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, एवं अन्य योजनाओं की जिला में कार्य प्रगति की जानकारी दी गयी।

मनरेगा अंतर्गत रांची जिला में क्रियान्वित रोजगारोन्मुखी योजनाओं की समीक्षा के दौरान कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की द्वारा मौजूदा वित्तीय वर्ष में आवश्यक एवं उपलब्ध आवंटन की जानकारी ली गयी। उपविकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि आवश्यक 43 करोड़ में से 23 करोड़ रुपये का आवंटन उपलब्ध कराया गया। माननीय सांसद श्री दीपक प्रकाश द्वारा फर्जी जॉब कार्ड के माध्यम से राशि निकासी पर रोक लगाने को कहा गया।

समिति द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि प्रखण्ड स्तर पर टास्क फोर्स का गठन करें ताकि योजना अंतर्गत लाभुकों की पुनरावृत्ति न हो। पर्व त्यौहारों से पहले साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत और अतिक्रमण हटाने को लेकर भी समिति द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

समिति द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जिले में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए ससमय गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया। रातू में योजना के तहत सड़क निर्माण में विलंब की समीक्षा कर यथाशीघ्र कार्य पूर्ण कराने का निर्देश अध्यक्ष द्वारा दिया गया।बैठक में समिति द्वारा रांची सदर अस्पताल की प्रशंसा की गयी।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने समिति को आश्वस्त किया गया कि बैठक में सदस्यों द्वारा जिला में योजनाओं के बेहतर क्रियान्यवन को लेकर जो बिन्दु सामने लाये गये हैं उस पर नियत समय कार्य संपादित करने का प्रयास किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *