गांडेय उप चुनाव में दिलीप वर्मा होंगे भाजपा के प्रत्याशी

रांची: झामुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई गांडेय विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा ने दिलीप वर्मा को गांडेय सीट पर उतारने का फैसला लिया है। वहीं झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने अबतक उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं किया है। वैसे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के गांडेय सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार होने की प्रबल संभावना है।
गांडेय विधानसभा में उप चुनाव बीस मई को होना है। यहां पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *