विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त ने पौधारोपण कर दिया जागरूकता का संदेश

खूंटी: 05 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर एवं जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस टू विद्यालय खूँटी परिसर में उपायुक्त आर. रॉनिटा द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, डीसीएलआर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, समेत अन्य पदाधिकारी ने भी पौधा रोपण किया।
पौधा रोपण के पश्चात उपायुक्त ने आमजनों से अपील किया कि वह भी पौधा रोपण आवश्य करें एवं अपने आस पास के क्षेत्र को साफ रखे। जिससे खूँटी जिला को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा भरा बनाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसके पश्चात से हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस टू विद्यालय खूँटी परिसर में पौधरोपण के पश्चात उपायुक्त द्वारा विद्यालय में पठन-पाठन का भी जायजा लिया गया एवं विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं से मुलाकात भी किया गया। उपायुक्त ने स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी, लैबोरेटरी एवं अन्य का निरीक्षण किया। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें विद्यालय में पढ़ाए जा रहे विषयों की जानकारी ली। विद्यालय का सुचारू रूप से संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को लेकर उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *