कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा रांची पहुंचीं, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

रांची : कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा शुक्रवार को रांची पहुंचीं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।  स्वागत करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, डॉ एम तौसीफ आभा सिंह, सतीश पॉल मुजनी, ईश्वर आनंद मुख्य रूप से शामिल थे। इसके बाद अलका लांबा एयरपोर्ट से प्रवक्ताओं के साथ सीधे स्टेट गेस्ट हाउस पहुंची. जहां प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा 09 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इसके पश्चात अपराह्न 01 बजे दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जायेंगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *