वोट चोर गद्दी छोड़” नारों के साथ कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

रांची :कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन तहत गुरुवार को रांची में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के नेतृत्व में मोरहाबादी से विशाल कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कैडल मार्च कांग्रेस भवन होते हुए फिरायलल चौक पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने हाथों में मोमबत्तियां एवं तख्ती लेकर इलेक्शन कमीशन तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र की रक्षा और जनता के विश्वास की बहाली की मांग किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने चुनाव आयोग एवं भाजपा की केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी चुनाव आयोग को आगे कर अपने हित एक साझेदारी की तरह काम कर देश के मतदाताओं का वोट चुराने का काम कर रही है,जिसका पुख्ता सबूत लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश के सामने प्रस्तुत किया। इस चोरी कर सुप्रीम कोर्ट का भी निर्णय आप देख रहे हैं। कैसे मृत किए गए वोटर न्यायालय समक्ष हाजिर हुए और राहुल गांधी के साथ मृत वोटर चाय पी रहे हैं। यह लोकतंत्र की हत्या और नहीं तो क्या है? केंद्र से लेकर जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है और जहां भाजपा के उम्मीदवार जीते हैं,वहां इनका गड़बड़झाला उजागर हो रही है। लोकतंत्र के हत्यारे एक दिन कानून के शिकंजे में होंगें, इसके लिए सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *