कांग्रेस ने हेमंत सोरेन सरकार को गठबंधन सरकार चलाने के लिए समर्थन दिया है,भ्रष्टाचार के लिए नहीं :राजेश ठाकुर

रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने स्पष्ट रूप कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार से किसी भी तरह से समझौता नहीं करेगी। कांग्रेस ने हेमंत सोरेन सरकार को गठबंधन सरकार चलाने के लिए समर्थन दिया है,भ्रष्टाचार करने के लिए नहीं। वे बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि गठबंधन सरकार जब बेहतर काम करने लगी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजना पहुंचाने लगी तो भाजपा नेताओं को दर्द होने लगा। भाजपा ने एक साजिश के तहत सीएम हेमंत सोरेन को फंसाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी अधिकारी भ्रष्टाचार करेंगे उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में एक अलग तरह का माहौल बना रही है। धर्म की राजनीति कर समाज में लोगों को एक दूसरे से लड़वाने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी।
उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी और भारत तोड़ा विचारधारा के खिलाफ कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाएगी। राजस्थान में कांग्रेस के चिंतन शिविर में ऐसे कई मुद्दे पर चर्चा हुई है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को संपूर्ण भारत समावेशी विकास रास नहीं आ रहा है। केंद्र सरकार की गलत नीति से किसानों की दुर्गति हुई है। बेरोजगारों को सड़कों पर देखा जा सकता है। अगर सही मायने में देखा जाए सरकारी नौकरी सभी को नहीं दी जा सकती है। निजी क्षेत्रों में नौकरियों की संभावना है।
राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने वाले का सम्मान करेगी। पत्रकार वार्ता में विधायक दल के नेता अलगगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस कभी भी देश को तोड़ने वाली शक्तियों को पनपने नहीं देगी। आजादी के बाद जो देश की विचारधारा थी उसी विचारधारा के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार बेहतर काम कर रही है। प्रवक्ता राजीवरंजन प्रसाद मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *