राम मंदिर दान मामले में कांग्रेस का केंद्र और यूपी सरकार पर हमला

रांची: कांग्रेस के गोवा, दमन एवं दादरा एवं नगर हवेली के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मानिक राव ठाकरे ने राम मंदिर दान मामले को लेकर केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। रांची में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष जांच दल की रिपोर्ट में कथित अनियमितताओं के बावजूद सरकार ने अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।

ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री की देखरेख में हुआ था, तो पूरे मामले की जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने पूछा कि यदि कोई गड़बड़ी नहीं हुई, तो ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे क्यों हुए। उन्होंने पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग की।

कांग्रेस नेता ने वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर नया पारदर्शी ट्रस्ट गठित करने, मंदिर को मिले चंदे, चढ़ावे और अन्य वित्तीय लेनदेन का स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट कराने तथा कथित रूप से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रेसवार्ता में राकेश सिन्हा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजीव रंजन, शाहजादा अनवर, सोनल शांति और राजन वर्मा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *