सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में शोक सभा का आयोजन
रजरप्पा कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती, बिहार क्षेत्र के कर्मठ एवं कुशल कार्यकर्ता गोपेश कुमार घोष, जिनका निधन कल प्रातः हो गया। वे इधर बीमार चल रहे थे।आज एक शोक सभा अयोजितकर दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए परमपिता से प्रार्थना की गई।प्रभारी मिथिलेश कुमार खन्ना ने उनके निधन को विद्या भारती के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। वे विद्या भारती में शिक्षा के क्षेत्र में एक आचार्य के रूप में सेवा प्रारम्भकर विद्या विकास समिति झारखण्ड में विभाग निरीक्षक फिर बिहार क्षेत्र में प्रदेश मंत्री के दायित्वों का निर्वहन कुशलता से किए तथा शैक्षिक उन्नयन में महत्वपूर्ण योगदान दिए । अपने मृदुल स्वभाव तथा मिलनसार प्रवृत्ति के कारण सबों के बीच वे लोकप्रिय थे।



